जीवन एक अवसर समिति कार्यालय के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम का विवरण
साथियों नमस्कार दिनांक 1 सितंबर 2020 को जीवन एक अवसर समिति, जैसीनगर के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय के शुभारंभ में सर्वप्रथम गणेश पूजन समिति के अध्यक्ष राम कुमार पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथि कुमारी रत्ना शुक्ला, श्री विनय दुबे, श्री जालम अहिरवार, श्री राजेश तोमर, अन्य शिक्षक साथियों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान समिति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने को मुख्यतः प्रदान की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों का चयन कर विद्यालयों को अकादमिक सहयोग देना व साथ ही विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों की कमी को दूर करने हेतु कार्य करना।
स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्य कार्य रक्तदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, रक्तदान शिविरों का आयोजन करना। इसके साथ ही पर्यावरण के लिए उचित स्थानों का चयन कर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना व साथ ही लगाए गए वृक्षों की उचित देखभाल पर भी कार्य करना।इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि श्री देवलिया, श्री ब्रह्मानंद, श्री विष्णु, श्री महेंद्र, श्री शिवदर्शन, श्री राघवेंद्र, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती नीता, श्रीमती विजया तिवारी, श्री नीरज, श्री रामकेश, श्री सतीश व अन्य शिक्षक सम्मिलित हुए। इसके साथ ही समिति के अन्य सदस्य श्री वल्लभ भाई मिश्रा, श्री राम कुमार सोनी, श्री इन्द्रराज सिंह, परमल चंद्र विश्नोई, अनु शुक्ला, गौरव पांडे, पिं्रस तिवारी, नरेंद्र ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, उमाकांत गौतम व अन्य सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल किया।
सभी उपस्थित अतिथियों व परिवार के सदस्यों ने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु उचित योजना बनाकर, एकजुट होकर कार्य करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।







Comments