जीवन एक अवसर समिति कार्यालय के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम

        

                    जीवन एक अवसर समिति कार्यालय के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम का विवरण

 

                        साथियों नमस्कार दिनांक 1 सितंबर 2020 को जीवन एक अवसर समिति, जैसीनगर के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय के शुभारंभ में सर्वप्रथम गणेश पूजन समिति के अध्यक्ष राम कुमार पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथि कुमारी रत्ना शुक्ला, श्री विनय दुबे, श्री जालम अहिरवार, श्री राजेश तोमर, अन्य शिक्षक साथियों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अतिथियों ने सहभागिता की।



पूजन उपरांत जैसीनगर थाना में स्थित स्थान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही कुछ परिवारों के लिए जीवनउपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सात पेड़ जिसमें 2 अशोक, 1 कदम, 1 आंवला, 1 शमी, 1 जामुन व 1 वाटरपाम लगाए गए। इसके साथ ही सात परिवारों को जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने को मुख्यतः प्रदान की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों का चयन कर विद्यालयों को अकादमिक सहयोग देना व साथ ही विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों की कमी को दूर करने हेतु कार्य करना।

स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्य कार्य रक्तदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, रक्तदान शिविरों का आयोजन करना। इसके साथ ही पर्यावरण के लिए उचित स्थानों का चयन कर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना व साथ ही लगाए गए वृक्षों की उचित देखभाल पर भी कार्य करना।
इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि श्री देवलिया, श्री ब्रह्मानंद, श्री विष्णु, श्री महेंद्र, श्री शिवदर्शन, श्री राघवेंद्र, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती नीता, श्रीमती विजया तिवारी, श्री नीरज, श्री रामकेश, श्री सतीश व अन्य शिक्षक सम्मिलित हुए। इसके साथ ही समिति के अन्य सदस्य श्री वल्लभ भाई मिश्रा, श्री राम कुमार सोनी, श्री इन्द्रराज सिंह, परमल चंद्र विश्नोई, अनु शुक्ला, गौरव पांडे, पिं्रस तिवारी, नरेंद्र ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, उमाकांत गौतम व अन्य सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल किया।


सभी उपस्थित अतिथियों व परिवार के सदस्यों ने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु उचित योजना बनाकर, एकजुट होकर कार्य करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।   




        

        साथियों यह कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम की झलक आपके समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास है। आप सभी से सहयोग की आशा के साथ विश्वास हैं। ये कुछ पंक्तियां हमें कार्य करने हेतु प्रेरणा प्रदान करती हैं। पंक्तियां निम्नलिखित हैं-

                                    मंजिल मिल ही जाएगी किसी दिन भटकते भटकते सही।
                                    गुमराह तो वो है,जो घर से निकले ही नहीं।

                                साथियों आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद व नमन 🙏

                 साथ ही आपसे निवेदन है कि जीवन एक अवसर परिवार के विचार को अधिक से अधिक प्रचारित व प्रसारित करने में आप अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही जीवन एक अवसर की youtube चैनल की लिंक जो निम्नलिखित है। इस को शेयर अवश्य करें, जिससे कि इस विचार का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार हो सके।














Comments

Unknown said…
उत्कृष्ट समिति एवं उत्कृष्ट कार्य।🙏
जी आदरणीय कोटि-कोटि धन्यवाद🙏