दिनचर्या-05/05/020
"जाने किस भेष में आकर काम मेरा कर जाता है,
मैं जो भी मांगू मेरा महादेव वो मुझको चुपके से दे जाता है।"
ईश्वर को प्रणाम व साथियों को नमस्कार🙏🏻
आज शाला परिवार औरिया के सक्रिय सदस्य श्री नरेंद्र ठाकुर,औरिया को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका शाला के लिए भरपूर सहयोग प्राप्त होता है, इस हेतु शाला परिवार आपका सदैव ह्रदय से आभार व्यक्त करता है व इसी तरह आपका सहयोग हमें मिलता रहे। समय के साथ विद्यालय का जुलाई 2013 से मई 2020 के बीच कैसे परिवार में सदस्यों की सहभागिता बढ़ती गई, तो समय के अनुसार भाई नरेंद्र ठाकुर का शाला परिवार में कब सक्रिय सदस्य के रूप में आगमन हुआ, उस पर समय के अनुसार विस्तृत चर्चा आगामी पोस्ट में रखूंगा।
आज सुबह दिन की शुरुआत ग्राम अगरिया से हुई, फिर ग्राम औरिया जाकर, विद्यालय की व्यवस्थाओं पर पुनः चर्चा की गई। उसके बाद शाम तक मैं अपने गृह ग्राम ढाना में श्री पटनेश्वर धाम पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए।
हमारे ग्राम में स्तिथ श्री परमेश्वर धाम, ढाना, सागर पर विस्तृत जानकारी भविष्य में किसी पोस्ट में प्रभु की कृपा से लिखने की कोशिश रहेगी। शाम को ग्राम ढाना से वापस सागर पहुंचा।
श्री परमेश्वर को नमन व आप सभी साथियों को धन्यवाद 🙏🏻
पिछली पोस्ट पर जाने हेतु लिंक- https://jeevanekavsar.blogspot.com/2020/05/dailyroutine04052020.html?m=1



Comments