रक्तदान द्वितीय शिविर कार्यक्रम

     रक्तदान द्वितीय शिविर कार्यक्रम, जिला चिकित्सालय (ब्लड बैंक), सागर

                                     सर्वप्रथम रक्तदान दाताओं को कोटि-कोटि धन्यवाद🙏

            साथियों नमस्कार👏🏻 

             रक्तदान द्वितीय शिविर कार्यक्रम, दिनांक 22 फरवरी 2021 को जिला चिकित्सालय, सागर के ब्लड बैंक में जीवन एक अवसर समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत श्रीमती विजया मिश्रा द्वारा प्रभु के समक्ष दीप जलाकर की गई। इसके उपरांत चिकित्सालय की टीम ने अपना कार्य प्रारंभ किया। रक्तदान करने के पूर्व रक्तदाता से चर्चा की गई व प्रारंभिक जांच की गई। सर्वप्रथम श्रीमती विजया मिश्रा ने रक्तदान किया। इनके बाद श्री दिनेश कुर्मी, श्री बादल चौरसिया, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती नेहा चौरसिया व श्री बृजेंद्र पांडे जी ने रक्तदान किया। 

                               इस शिविर में 3 महिलाओं ने भी अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। जहां सामान्यतः रक्तदान करने में पुरुष साथी भी पीछे हट जाते हैं, वहां इन महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति व विश्वास से हम सभी साथियों को प्रेरणा लेकर रक्तदान के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।


              कार्यक्रम में संस्था के सदस्य बादल चौरसिया ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से सभी को समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए, रक्तदान के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान भी दिया जा सकता है।

               रक्तदान महादान होता है। धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे साथी ऐसे हैं, जिनको अभी भी रक्तदान करने से डर लगता है तो हमारा प्रयास है कि हम उन्हें जागरूक करें।

                उक्त उद्देश्य को लेकर सभी साथियों के साथ मिलकर हम इस तरह कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेगे। इसी आशा और विश्वास के साथ सभी रक्तदान दाताओं व जिला चिकित्सालय की टीम का धन्यवाद व आभार🙏

Comments