"रक्तदान शिविर कार्यक्रम (प्रथम), जैसीनगर, सागर"
"दीजिए मौका अपने खून को किसी में की रगों में बहने का,
यही लाजवाब तरीका है कई जिसमें में जिंदा रहने का।"
साथियों नमस्कार 🙏
जीवन एक अवसर समिति, जैसीनगर सर्वप्रथम समस्त 19 रक्तवीरों का कोटि-कोटि धन्यवाद व आभार व्यक्त करती है।
दिनांक 19 दिसंबर 2020 को समिति द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन जैसीनगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उमाकांत गौतम ने प्रभु के समक्ष दीप जला कर की। इसके बाद जिला चिकित्सालय सागर की टीम ने डॉक्टर रामकुमार जी के मार्गदर्शन में कार्य प्रारंभ किया। जिसमें रक्तदान हेतु विधिवत जांच हुई। सर्वप्रथम श्री सरमन वाल्मीकि जी ने रक्तदान किया। इनके बाद श्री विशाल वाल्मीक,
श्री परमल बिश्नोई, श्री राजेश ठाकुर, श्री प्रशांत दीक्षित, श्री अनीश मालवीय, श्री नरेंद्र ठाकुर, श्री विश्वजीत राजपूत, श्री लक्ष्मण पटेल, श्री राधे मिश्रा, श्री शुभम चौरसिया, श्री राजू, श्री आनंदराज ठाकुर, श्री संजय जोशी, श्री राधे विश्वकर्मा, श्री भानुप्रताप सिंह, श्री अंकित गौतम, श्री रामकुमार भारद्वाज और श्री माखन राजपूत जी ने रक्तदान किया।
इन सभी ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही रक्तदान शिविर कार्यक्रम में समिति के रक्तदान को लेकर जो विशेष उद्देश्य हैं, उन पर मुख्यरूप से बात की गई। साथ ही बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके, रक्तदान हेतु अधिक से अधिक जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करना हैं। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान हेतु अधिक जागरूकता आये। क्योंकि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान करने हेतु कम जागरूकता देखी गई है। साथ ही मुख्य रूप से देखा गया है कि ग्रामीण परिवार के सदस्यों में रक्त समूह की जानकारी भी नहीं होती है। इन सब कमियों को दूर करने के लिए जैसीनगर के आसपास रक्तदान हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी साथियों ने आगामी कार्यक्रम में रक्तदान दाताओं की संख्या को बढ़ाने हेतु आश्वासन प्रदान किया। कार्यक्रम में अवधेश तिवारी, जितेन्द्र पटेल, सोनू पाल, रोशन गौतम, सौमित्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदान दाताओं व जिला चिकित्सालय, सागर टीम का धन्यवाद व आभार जीवन एक अवसर समिति, जैसीनगर की संरक्षक सदस्या कुमारी रत्ना शुक्ला ने किया।
सधन्यवाद 💐💐🙏
Youtube video link-
||रक्तदान कार्यक्रम जैसीनगर, सागर-19.12.020||




Comments