"कोरोना चुनौती के साथ अवसर"
"ईश्वर को प्रणाम व सभी साथियों को नमस्कार"
ये दुनिया भी बदलेगी हर शख्स भी बदलेगा,
लोगों के ये जुबाँ का ये लफ्ज़ भी बदलेगा,
मायूस मत हो यह परिंदे घड़ियों के परिवर्तन में,
ये ऋतु भी बदलेगी और ये वक्त भी बदलेगा।
" ये वक्त भी बदलेगा।"
ये जो पंक्ति हैं अगर इन पंक्तियों को हम सुखी अवस्था में पड़े तो दुख की अनुभूति होगी और इस पंक्ति को अगर हम कठिन परिस्थिति में पड़े तो हमें प्रसन्नता महसूस होगी।
कुछ ऐसा ही विश्व के सभी जनों की प्रार्थना है कि शीघ्र ही वक्त बदल जाए, कोरोना का।
कोरोना पर दिनांक 22.04.2020 की post वैश्विक व्याधि में विस्तार से चर्चा की गई थी, आप सभी कोरोना की विस्तृत जानकारी के लिए वैश्विक व्याधि पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
कोरोना से उत्पन्न संकट से बचने हेतु सरकार ने जो भी प्रयास किए या अभी भी कर रही है,वह प्रशंसनीय है। इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं हेतु चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, बैंक कर्मी, विद्युत विभाग, जल विभाग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि और भी जो आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत समाहित किए गए, उनमें संलग्न सभी कर्मचारियों का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। समस्त विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवा भाव का मोल शायद हम अपने शब्दों से धन्यवाद कहकर मुक्त नहीं हो सकते। विनय है कि कुछ स्थानों पर उचित सहयोग प्रदान ना करके, शासन के कार्य में अवरोध तो उत्पन्न कर ही रहे हैं। मगर इसके साथ हम अपनी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अतः सभी से प्रार्थना है कि हम इन सभी विभाग के साथियों के साथ उन्हें पर्याप्त सहयोग प्रदान करें। यही देश व समाज के हित में होगा।
जैसा कि शीर्षक है "कोरोना चुनौती के साथ, अवसर, इस वाक्य में ही 2 शब्द समाहित हैं पहला चुनौती व दूसरा अवसर। चुनौती तो सबसे बड़ी है, मगर हमारे लिए एक अवसर भी प्रकृति द्वारा प्रदान किया गया है। हम उस अवसर को समझ पाए व जीवन की कठिन चुनौती से निकलकर। इस घटना से सीख लेकर अवसर के रूप में इसका का प्रयोग कर पाए। इसको देखने व समझने के लिए यह पोस्ट आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं।
कोरोना बीमारी से निपटने में लॉकडाउन एक बेहतरीन विकल्प है। lockdown के विषय में जानकारी यह है कि इसमें सरकार द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर व्यक्तियों के आवागमन को पूरे भारत में बंद किया गया। कुछ विशेष आवश्यक सेवाओं के संचालन को लगातार चालू रखा गया। कोरोना बीमारी में वायरस लोगों के संपर्क में आने से एक दूसरे में हस्तांतरित होता है। अतः lockdown लागू किया गया जिससे व्यक्ति संपर्क में ना आ पाए। इसके साथ ही जनता तक अनिवार्य सुरक्षा उपायों पर स्पष्ट समझ बनाने हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार शासन द्वारा कराया गया। पूरे विश्व के विभिन्न देशों में लॉक डाउन अलग-अलग समय पर लागू किया गया है ।
हमारे भारत देश में lockdown के आज दिनांक 03.05.2020 तक कुल 3 चरण लागू किए गए हैं। जो कि निम्नानुसार हैं-
Lockdown1.0 - देश में lockdown की शुरुआत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू द्वारा हुई थी। श्री नरेंद्र मोदी जी ने 19 मार्च 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 22.04.2020 को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें। ठीक दो दिन बाद 22 मार्च को 21 दिनों के लिए (14 अप्रैल) lockdown की घोषणा की गई ।
Lockdown 2.0 - 14 अप्रैल को प्रथम lockdown खत्म होते ही अगला lockdown 2.0 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।
Lockdown 3.0 - आज 03.05.2020 को lockdown 2.0 खत्म होता लेकिन lockdown 3.0 को पहले ही घोषित कर दिया गया। जो 4 मई 2020 से शुरू किया जाएगा और 17 मई को खत्म किया जाएगा। इस तीसरे lockdown 3.0 में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार भारत को तीन जोन में बांटा गया है- रेड जोन, ग्रीन जोन तथा ऑरेंज जोन।
साथियों इसके आगे की चर्चा अगली पोस्ट में करूंगा।
आप सभी से प्रार्थना है कि हम सभी सरकार के निर्देशों का पालन कर घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
आप सभी को धन्यवाद, ईश्वर को नमन
वैश्विक व्याधि कोरोना की जानकारी हेतु लिंक-
https://jeevanekavsar.blogspot.com/2020/04/22-04-2020-07-1.html?m=1
पिछली पोस्ट पर जाने हेतु लिंक-

Comments