वैश्विक व्याधि

                                             

                                           कोरोना(Covid-19)

            कोरोना ने आज समूचे विश्व में महामारी का रूप धारण कर लिया हैं। इस बीमारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। आज धीरे-धीरे बढ़कर इस बीमारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस बीमारी में वायरस लोगों के संपर्क में आने से एक दूसरे में हस्तांतरित होता है। आज दिनांक 22-04-2020 तक कोरोना वायरस की दवा का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण यह बीमारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और प्रतिदिन लोगों की मृत्यु भी हो रही है।
            कोरोना वायरस के प्रकार- कोरोना वायरस का नाम नोवेल कोरोना वायरस हैं। ये कोरोना परिवार का सातवाँ सदस्य है। इस परिवार के कुल 07 सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं-

          1. Human coronavirus 229E

          2. Human coronavirus NL63

          3. Human coronaries OC43

          4. Human coronavirus HKU1

          5. Severe Acute Respiratory System

          6. Mera coronavirus

          7. Novel coronavirus

      वायरस की शुरुआत- 

                            कोरोना वायरस की शुरुआत जैसे ही प्रारंभ में उल्लेखित किया गया है कि चीन के वुहान शहर से हुई। यहाँ से यह वायरस तीव्रगति से फैलता हुआ पूरे विश्व में फैल गया। बताया जाता है कि वुहान शहर में एक सेना के नियंत्रण में जैविक हथियार बनाने की प्रयोगशाला है। इस प्रयोगशाला में कोरोना वायरस पर शोध चल रहा था, कुछ लापरवाही के कारण यह वायरस वहाँ से निकला और पूरे शहर से फैलते हुए विश्व को काल का ग्रास बना लिया 

कोरोना वायरस का फैलना-

                          इस वैश्विक बीमारी में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस हस्तांतरित होता है, उसके बाद वो व्यक्ति जिन भी व्यकितयों के संपर्क में आता जाता है तो वो सभी व्यक्ति बीमारी से ग्रसित होते जाते है। लोगों को इससे बचने के लिए स्वयं को एक अलग स्थान पर 14 दिन तक अलग रखने पर वायरस कमजोर हो जाता है और धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।

कोरोना वायरस के लक्षण एवं उपाय-

                         कोरोना वायरस बीमारी के सबसे आम लक्षण बुखार, थकान और सूखी खांसी हैं।
                  इस बीमारी से बचने का फिलहाल एक मुख्य उपाय जो पूरे विश्व को समझ आया है और अधिकांश देशों ने उपयोग भी किया गया है कि लोगों को एक-दूसरे से अलग रखना। इसके लिए अधिकतर देशों ने पूर्णतः lockdown किया है। चूंकि कोरोना ग्रसित व्यक्ति किसी दूसरे के संपर्क में आता है, गले लगता है, हाथ मिलाता है मुख्यतः इन्हीं कारणों से ये वायरस एक दूसरे में हस्तांतरित होता है। तो इसलिए शासन ने सम्पूर्ण lockdown किया और निम्नलिखित सलाह दी-
           1. लोग अपने घरों में रहे।
           2. सार्वजनिक जगह जाने से परहेज करें।
           3. बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें।
           4. हाथों को कुछ-कुछ अंतराल के बाद धोते रहे।
           5. अपने हाथ से आंख, नाक, मुँह को न छुए।
           6. लगातार हाथ धोते रहें अथवा सेनिटाइजर का प्रयोग कर हाथों को साफ करते रहे।
                   उक्त सावधानियों का पालन करके ही हम बच सकते है। चूंकि कोरोना एक नवीनतम वायरस है जिसका इलाज फिलहाल नहीं है। अतः बीमार व्यक्ति को स्वस्थ व्यक्ति सेअलग रखकर हम परिवार व समाज को सुरक्षित रख सकते है। इस वैश्विक बीमारी की दवा बनाने में वैज्ञानिक और डॉक्टर दिन रात कार्य कर रहे है। सामान्य जनता को भी शासन का सहयोग करते हुए आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में घर पर ही रहना चाहिए।
             एकमात्र यही कारगर उपाय है। " घर पर रहे, सुरक्षित रहें।"

           

Comments

धन्यवाद मित्र🙏🏻
आपका सुझाव व सहयोग सदा प्राप्त हो।
abhinavjyoti said…
Thanks for choosing this topic in this uncertain period now all the world are lockdown first time because of corona.and I also want to say thanks to u for sharing us meaningful blog about Corona.and I hope you will be share with us more information and details about Corona in your upcoming blog.
Dear Abhinav
Thank you so much. You took the time to read the blog. By grace the God I try to write new information on the corona as soon as possible.
abhinavjyoti said…
Thanks sir for your positive response.